फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कजाक कुरेस प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चौथी राज्य सीनियर कजाक कुरेस प्रतियोगिता दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 10 से 12 राष्ट्रीय व अतंरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जबकि खिलाड़ियों का वजन मापन सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक मुकाबले का समय अधिकतम 5 मिनट निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग वजन श्रेणियां तय की गई हैं। पुरुष वर्ग में 55 किग्रा से अधिक वजन के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वहीं महिला वर्ग 48 किग्रा से अधिक वजन के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन



हरियाणा कजाक कुरेस संघ के सचिव अजय रतन और अध्यक्ष महिंदर सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जो बिहार के गया में मई माह में आयोजित होने वाली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें