गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा करा लिया है। डिपो में 100 बसें पार्क हो सकेंगी। डिपो में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है और एक साथ 25 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी। यहां से शहर में सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। मोबिलिटी विंग के अधीक्षण अभियंता जगदीश कुमार ने बताया कि सेक्टर-48 में सिटी बस सेवा के लिए बस डिपो 7.5 एकड़ में बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिपो में चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। ई-बस डिपो में 100 बसें पार्क होंगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि डिपो में 25 बसों के एक साथ चार्ज करने का इंतजाम है। वैसे 100 बसों के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन काफी होते हैं। डिपो में पांच अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जगदीश ने बताया कि मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो