फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाइट डोमिनेशन अभियान में 24 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की 392 टीमों ने 3083 वाहनों को चैक किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। कमिश्नरेट में अपराध की रोकथाम व अपराधियों को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए नाइट डोमिनेशन विशेष अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में पुलिस की कुल 392 पुलिस टीमों ने प्रभावी चेकिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नाइट डोमिनेशन के दौरान कुल 3083 वाहनों को चैक किया गया। जिनमें 144 वाहनों के चालान किए गए, 36 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं इस अभियान के दौरान अवैध देशी शराब की 560 बोतलें तथा 4 बोतलें बियर बरामद की गई। इस दौरान 1 अवैध हथियार भी बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में आरोपियों ले कब्जा से 77 हजार 210 रुपये भी बरामद किए गए। इस अभियान के दौरान कुल 227 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया तथा कुल 226 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया जिनके स्ट्रेंजर रोल जारी किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें