फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मई का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Sun, 21 May 2023 10:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
लू ने लोगों को घरों में दुबकने को किया मजबूर, अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा
विज्ञापन

24 के बाद से बारिश होगी तापमान गिरेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रविवार का दिन इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। गर्म हवाएं चली। लू चलने के कारण दोपहर के वक्त सड़कों और बाजार में बहुत कम लोग नजर आए। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।

छुट्टी का दिन होने के कारण बच्चों को स्कूल से आने या लोगों को कार्यालय की आवाजाही से राहत थी मगर जरूरी काम से निकले लोगों को गर्म हवाओं ने काफी परेशान किया। लोग सड़क पर चलने के बजाए दुकानों या मॉल में जाकर खरीदारी करने को तरजीह दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के वैज्ञानिक डाॅ. मंजीत कुमार ने बताया कि रविवार को दिन इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा है। अभी लोगों को 2 दिन और हीट वेव का सामना करना पड़ेगा मगर 24 मई से बारिश होगी। एक पश्चिमी विक्षोभ के वेब बन रहा है। 24 मई से 28 मई तक हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें