फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रेन से मुक्त हुआ 22 वर्षीय युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में स्थितियां लगातार ठीक हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 19 दिसंबर को यूके से लौटा यात्री कोरोना के नए स्ट्रेन से मुक्त हो गया है। कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 22 वर्षीय युवक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, युवक अपने घर पर 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेगा।
विज्ञापन

19 दिसंबर को यूके से लौटे एक 22 वर्षीय युवक में कोरोना का नया वायरस मिला था। पिछले 4 जनवरी को युवक की होल जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद ही उसमें नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई। युवक को डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेशन में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए वायरस से संक्रमित युवक की स्थिति होम आइसोलेशन के दौरान सामान्य ही रही। वहीं, युवक के संपर्क में आए तीन परिजनों की भी कोविड जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए स्ट्रेन की पुुष्टि होने के बाद 22 वर्षीय युवक की दो बार आरटी-पीसीआर जांच की गई और दोनों ही बार उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद विभाग की तरफ से युवक को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें