गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक दिन में तय सीमा से तेज वाहन चलाने पर 22 वाहन चालकों के चालान किए। पुलिस की तरफ से यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस की तरफ से विशेष अभियान के तहत शहर भर में विभिन्न जगहों पर नाके लगाए गए थे। पुलिस ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि तेज गति में वाहन चलाने से वह अपनी व अन्य लोगों की जान जोखिम में न डालते हैं। संवाद