फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रुकमणी विवाह का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धार्मिक संस्था विश्व जागृति मिशन के तहत श्री गौरी शंकर मंदिर द्वारा सेक्टर-9ए स्थित मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष साधक कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथाव्यास निधि नेहा सारस्वत (युगल जोड़ी) ने रुकमणी विवाह व महारास प्रसंग का संगीतमय शैली में वर्णन किया। इसके बाद श्रीकृष्ण महारास के प्रसंग का आयोजन भी किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष ग्रोवर, आचार्य हरीश उपाध्याय व समाजसेवी देव गुप्ता का कहना है कि कार्यक्रम में प्रतिदिन महिला, पुरुष कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। कथा में श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के सदस्य भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें