वृद्धाश्रम में ले जाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
- फोन कर परिचित ने बुलवाया था छात्रा को
- स्कूल के शौचालय में भी आरोपी पहले दे चुके हैं वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी/मानेसर। फोन कर छात्रा को बुलवाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उसके साथ स्कूल के शौचालय में दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मानेसर महिला थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पास के स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार रात को वह सोया हुआ था। देर रात उसकी अचानक नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। रात भर ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली। शनिवार दोपहर को उन्हें गांव के सरपंच का फोन आया कि छात्रा उसके घर पर पहुंची है। इसके बाद उसने सरपंच के घर पहुंच कर छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसे गांव इंच्छापुरी निवासी शिव का उसे फोन आया था जिसने उसे नंदी चौक पर बुलवाया था। यहां से वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर वृद्धाश्रम ले गया। यहां आरोपी ने रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी का दोस्त विरेन भी वृद्धाश्रम में पहुंचा। उसने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने छात्रा को सरपंच के पास भेज दिया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उससे पहले भी स्कूल के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी महिला निरीक्षक कांता देवी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
-------प्रेम चंद पालमी/ राजेश राव