निर्माणाधीन न्यायालय का किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा की बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस महेश ग्रोवर ने पटौदी-हेलीमंडी रोड पर बन रहे निर्माणाधीन न्यायालय का दौरा कर नक्शे का मुआयना किया। जस्टिस महेश ग्रोवर ने वकीलों के चैंबर्स बढ़ाने का आश्वासन दिलाया। पटौदी बार एसोसिएशन की ओर से जस्टिस महेश ग्रोवर का स्वागत किया।
उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार सौंधी, अतिरिक्त मुख्य दंड न्यायिक अधिकारी प्रंशात राणा, मुख्य दंड न्यायिक अधिकारी अभिषेक फुटेला, उपमंडल न्यायिक अधिकारी सुधीर कुमार, न्यायिक अधिकारी प्रथम श्रेणी प्रतीत कुमार ढोचक, बार एसोसिएशन पटौदी प्रधान तेजपाल सिंह चौहान, सचिव सुधीर कुमार मुदगिल, पूर्व प्रधान संदीप यादव, नदीम बेग, सुखबीर चौधरी, राहुल, बीएन भार्गव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।