गुरुग्राम। सदर थाने की पुलिस ने 10 मई को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आरोपियों को नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपियों की पहचान संजय, जीत सिंह, राहुल, विनीत, आनंद, अंकित, विक्की माधव सिंह, जीजो के बोस, उमेश बंसल, आदर्श रंजन, रतन कुशवाहा, सुशील कुमार, कदुरीलाल, धीरज, मोहन कुमार, विकास, रोबिन, मोहित, विनोद, कौसविन्द्र कुमार और रामबिलास के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी आरोपी गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्र में रह रहे हैं। ये सभी 10 मई की रात को सदर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। ब्यूरो