फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 गवाहों को आज किया जाएगा पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जज की पत्नी व बेटे की हत्या का मामला-फॉलोअप
विज्ञापन

------------------------------------------
6 गवाहों को आज किया जाएगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत के गनमैन महिपाल की ओर से पत्नी ऋतु व बेटे ध्रुव की गोली मारकर हत्या के मामले में बुधवार को छह गवाहों को पेश किया जाएगा। अभियोजन पक्ष की ओर से 6 गवाहों को गवाही के लिए नोटिस जारी किया गया है। आरोपी महिला को भी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते साल 13 अक्तूबर को सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में खरीदारी के लिए गईं जज की पत्नी और बेटे को उनके गनमैन महिपाल ने गोली मार दी थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। वारदात में मां-बेटे की मौत हो गई थी। इस हाइप्रोफाइल मामले में पुलिस ने आरोपी गनमैन को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ गवाह पेश किए जा रहे हैं, जिसमें आज सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें