फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा सम्मान महोत्सव का सफल आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलवान पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

गुरुग्राम। बुधवार को सेक्टर-15 स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विश्व स्तर पर लोकप्रिय भाषाओं को ध्यान में रखते हुए भाषा सम्मान उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच और जापानी आदि भाषा शामिल थे। इस उत्सव में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों तथा भाषा शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संस्थापक पं.गिरधारी लाल सलवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंदी व संस्कृत भाषा के विद्यार्थियों द्वारा नवरस एवं मंगलगीत की सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, फ्रांसीसी नृत्य की अद्वितीय प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि मलिक ने कहा कि विद्यालय में सात भाषाओं पर केंद्रित इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्व बंधुत्व की भावना जागृत कर उनके ज्ञान में वृद्धि करना है। अपने दैनिक जीवन शैली में योग के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए सहजयोग का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जापानी भाषा और जापानी अध्ययन व बौद्धिक विनिमय (जापान फाउंडेशन) के निदेशक कौसके नोगुची और मैक्स मुलर भवन की योजना संयोजक जागृति बुद्धराज ने भी अपने विचार रखें। स्कूल के निदेशक मेजर एसके कोहली ने सभी से अपील की कि विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा बनाए गए विभिन्न भाषाओं को जीवन्तता प्रदान करने वाले स्टालों का अवलोकन कर उन्हें प्रेरणा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें