फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर फरार 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरिराज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैरोल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरिराज गिरफ्तार
- पांच हत्याएं कर चुका है, काट रहा था उम्र कैद की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीते 15 वर्षों में पांच हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश गिरिराज को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा-31 की टीम ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के मामले में भोंडसी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा गिरिराज फरवरी में पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे मोहम्मदपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया। रिमांड में बदमाश ने खुलासा किया कि वह गांव के ही जय सिंह नामक युवक की हत्या की योजना बना रहा था।
गुरुग्राम पुलिस की सफलता के बाद सोमवार को पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुमित कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 2003 में इस बदमाश ने पारिवारिक झगड़े के बाद गांव के ही कृष्ण नामक युवक की हत्या की थी। इस वारदात के बाद वह अपराध की दुनिया में घुसता चला गया। गिरिराज ने गिरोह का सरगना बनते हुए वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। हाल ही में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्य सुमित और टिंकू को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसके दो साथी एटा उत्तर प्रदेश निवासी देवा और नारनौल निवासी संदीप फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2007 में कंवर सिंह हत्याकांड में इसकी गिरफ्तारी और अदालत से उम्रकैद की सजा हो गई थी। तब से यह भोंडसी जेल में था। इसी साल फरवरी में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह सेक्टर-चार में प्रवेश भाटी पुत्र भीम सिंह की हत्या करके फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रख दिया था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर के दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि सोमवार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें