फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पाकर्कंग साइटों की हुडा अगले माह फिर करेगा ई-निलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
13 पार्किंग साइटों की हुडा जुलाई में करेगा नीलामी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए हुडा 13 और पार्किंग साइट की नीलामी करेगा। मई में आयोजित की गई 28 पार्किंग साइटों की नीलामी में से यह बाकी था। अगले माह दोबारा नीलामी आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद ई-नीलामी की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

24 मई को हुई ई-नीलामी में हुडा की ओर से सेक्टर 29 की कुल 15 साइटों सहित सेक्टर 32 में चार, सेक्टर 44 में दो व सेक्टर 28, 38, 39, 43, 45, 49 और 54 की एक-एक साइट को रखा गया था। इनमें से 20 साइटों के लिए बोली लगाई गई थी। विभाग की ओर से बोली लगाने वालों को मई के अंत तक साइटों के तीन माह के एडवांस किराये का भुगतान करने को कहा गया था, लेकिन अधिकारियों की मानें तो इनमें से केवल 15 साइटों के लिए ही किराया भुगतान हुआ है। हुडा संपदा अधिकारी भारत भूषण गोगिया ने बताया कि साइटों को दोबारा सूचीबद्ध कर नीलामी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही नीलामी की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें