इस मकान से संजय को अनैतिक व अनुचित लाभ प्राप्त हो रहा था। बृहस्पतिवार को नगर निगम मानेसर के टाउन प्लानर अधिकारी संजय शर्मा, आईएमटी मानेसर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान व पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारियों मौजूद रहे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिसबल मौके पर तैनात रहा।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने ऐसे अपराधियों की पहचान करके सूची बनाई है, जोकि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए अवैध व अनैतिक तरीकों से संपत्ति अर्जित करते हैं। अपराधियों के खिलाफ उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है।