फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। दो साल पहले नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दोषी काे जिला अदालत ने 20 साल की सजा दी है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी राजीव पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश जैस्मिन की अदालत ने दिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

अदालत के साक्ष्यों के अनुसार, चार जुलाई 2023 को पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी बीते कुछ दिनों से चुप-चाप रहने लगी थी। उन्होंने बेटी से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि राजीव उसको शादी करने का आश्वासन देता था। 19 जून को वह उसने अपने कमरे पर ले गया था। वहां पर उसने जबरदस्ती संबंध बनाए। पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी को 20 साल की कठाेर कारावास की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें