फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 नए मरीज आए 15 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार को कोरोना के 20 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 15 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58526 पर पहुंच चुकी है। इसमें से 57790 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि, रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 356 पर सीमित रही। अब जिले में कोरोना के सिर्फ 380 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 349 होम आइसोलेट हैं जबकि 31 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उपचाराधीन मरीजों में से 29 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 1-1 मरीज कोविड अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। रविवार को जांच के लिए 226 नमूने लिए गए, जिसमें से 2142 आरटी-पीसीआर के लिए जबकि 84 नमूने एंटीजन जांच के लिए बेजे गए। अब तक जिले में कुल 7 लाख 84 हजार 692 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें