फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। हालांकि 27 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए। हालांकि एक भी मौत का मामला सामने नहीं आने पर जिले का राहत मिली। जिले में अब तक 352 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नए आंकड़ों के साथ ही जिले में अब कुल 400 कोरोना सक्रिय मामले बचे हैं। जिनमें से 35 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, वहीं 2 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। जिले में अब तक 58096 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 57344 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2046 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 1807 जांच आरटी-पीसीआर व 239 जांच रेपिड एंटीजन किट के माध्यम से की गई। अब तक जिले में 7 लाख, 35 हजार, 526 जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें