फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्लाॅट बेचने में फर्जीवाड़ा कर महिला से 20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना रोड पर रेयान एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से महिला को प्लाॅट बेचने में फर्जीवाड़ा कर 20 लाख की धोखाधड़ी कर ली। ठगी की जानकारी उस समय हुई जब महिला अपने प्लाॅट पर कब्जा लेने के लिए पहुंची। वहां उसे इस बात की जानकारी हुई कि यह प्लाॅट तो किसी और को बेचा गया है। भोंडसी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम निवासी मीना आहूजा ने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत में कहा कि कुछ साल पहले उसने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये में एक प्लाॅट खरीदा था। 2019 में उस व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद जब वह प्लाॅट पर घर बनाने के लिए पहुंची तो उन्हें पता चला कि वह प्लाॅट पहले ही किसी दूसरे को बेचा जा चुका था। इस साजिश के बारे में आरोपी व्यक्ति की पत्नी को भी पता था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें