गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने आमजन की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर बल दिया। एसडीएम ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो