फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल से ज्यादा आयु वाले 2 लाख लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आगामी 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की पहले ही सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले चरण में ही 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के करीब 2 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पहले से ही जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया काफी तेज है।
विज्ञापन

ऐसे में अब नए आदेश के बाद इसकी गति और बढ़ेगी तथा व्यापक स्तर पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। पिछले दो दिन चले टीकाकरण के महाअभियान के दौरान जिले में 30 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। खास बात यह है कि अब पहचान पत्र के आधार पर तत्काल पंजीकरण कर लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
1 लाख 68 हजार लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
जिले में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी और अब तक 1 लाख 68 हजार 30 लोगों को टीका लगाया चुका है, जो हरियाणा के किसी भी जिले में हुए टीकाकरण की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, 1 लाख 36 हजार 268 लाभार्थियों के साथ फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अंबाला तीसरे स्थान पर है, जहां 94 हजार 689 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है जबकि 74 हजार 238 लाभार्थियों के साथ सोनीपत चौथे स्थान पर है। वहीं, करनाल में अब तक 71 हजार 735 लोगों को टीका लगाया जा चुका है और इसका सर्वाधिक टीकाकरण करने वाले जिलों की सूची में पांचवां स्थान है।
विज्ञापन

जिले में इतनी मात्रा में बर्बाद हुई वैक्सीन
देश में इस समय करीब 7 फीसदी कोरोना वैक्सीन खराब हो रही हैं लेकिन कई राज्य ऐसे हैं, जहां राष्ट्रीय औसत से कम मात्रा में वैक्सीन की डोज बर्बाद हो रही हैं। इसमें हरियाणा भी शामिल है, जहां करीब 1.4 लाख डोज बर्बाद हुई हैं। इसमें से गुुरुग्राम को दी गई वैक्सीन में से कोवीशील्ड की महज 1.1 फीसदी डोज बर्बाद हुई हैं जबकि कोवैक्सीन की 1.3 फीसदी डोज बर्बाद हुई हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए जा रहे व्यापक टीकाकरण अभियान के चलते वैक्सीन के बर्बाद होने का अनुपात काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें