फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, 282 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति अब पहले के मुकाबले बेहतर होने लगी है। पिछले एक सप्ताह से नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। हालांकि, मृतकों की संख्या अब भी कम नहीं हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी 284 नए मरीज आए तो 2 संक्रमितों की मौत भी हुई। वहीं, 282 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

सितंबर माह में ही अब तक गुरुग्राम में 40 मरीजों की मौत हो गई है, जिसमें से 30 से ज्यादा मरीज पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। जिले में संक्रमितों की मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 173 पर पहुंच चुका है, जिसमें से 124 मरीज पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके साथ कुल संख्या बढ़कर 20699 हो गई है, जिसमें से 18119 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 2403 हो गई है, जिसमें से 2158 होम आइसोलेट हैं। एक सप्ताह पहले तक होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 2500 से ज्यादा थी।
अब जिले के अस्पतालों में कुल 249 मरीज उपचाराधीन हैं। बुधवार को जिले में 3502 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें से 2451 लोगों की आरटी-पीसीआर और 1051 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिए की गई। अब तक 259520 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें से 235219 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें