फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्लब में युवकों के साथ मारपीट में 2 बाउंसर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना इलाके में एक क्लब में पार्टी करने गए दोस्तों से मारपीट करने के मामले में दो आरोपी बाउंसरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि टीम आरोपियों से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


क्लब में मारपीट की ये वारदात 30 मई की रात को हुई थी। सेक्टर-50 थाना पुलिस को एक युवक ने 31 मई को मामले की शिकायत दी। इसमें कहा गया कि 30 मई की रात को वो दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने गया था। इस दौरान वहां कुछ बाउंसरों ने मिलकर युवक व उसके दोस्तों को पीटा। आरोपियों ने मारने की धमकी भी दी। मारपीट के चलते युवक को काफी चोट आई थी। सेक्टर-50 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सेक्टर-49 इलाके से दो आरोपी बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पलवल के धतीर गांव का देवेंद्र सिंह और गुरुग्राम के दुमसपुर गांव का प्रवीण शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि पीड़ित युवक व उसके दोस्तों के साथ कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया। इसके चलते उन्होंने मारपीट की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें