भाजपा के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे तीन मार्च को रैली
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेसियों ने भाजपा को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। दक्षिण हरियाणा के कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए आगामी तीन मार्च को गुरुग्राम में रैली को आयोजन कर रहे है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर मुख्य अतिथि होंगे। दक्षिण हरियाणा के कांग्रेस नेता आजाद सिंह तूर ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रैली का आयोजन कांग्रेस के दलित नेताओं ने किया है। उन्होंने रैली का नाम संविधान सुरक्षा रैली दिया है और रैली में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शिरकत करेंगे। उनका कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार निरंतर संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है। यह उसका जनविरोधी कदम है। सरकार संविधान का बदल नहीं सकती है, उसे केवल संशोधन करने का अधिकार है। सरकार के इस निर्णय के विरोध में उन्होंने रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया। ब्यूरो