फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों की हुई पुष्टि
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 सैंपल रोहतक भेजे गए थे। शनिवार आई रिपोर्ट में तीन नए मरीजों में फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 71 मरीज आ चुके है। वहीं संदिग्ध मरीजों की संख्या 298 हो गई है। दरअसल नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने बैकलॉग खत्म होने तक नए सैंपल लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग मरीजों के सैंपल को जांच के लिए नहीं भेज पा रहा था। जिला मलेरिया अधिकारी ने समस्या को देखते हुए डीजी हेेल्थ को पत्र भेजा था, जिसके बाद पीजीआई रोहतक को सैंपल भेजे गए। मलेरिया अधिकारी जयभगवान जाटान ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या कम हुई है। अगले महीने स्वाइन फ्लू पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें