फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्किल-1 में मिलीं बिजली संबंधी 1914 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर सबडिविजन में एक दिन में 612 शिकायतें दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में सोमवार की बारिश के बाद बिजली संबंधित शिकायतें काफी बढ़ गईं हैं। सोमवार को अकेले सर्किल-1 यानी पुराने गुड़गांव, द्वारका एक्सप्रेस वे, मानेसर और ग्रामीण इलाकाें से बिजली निगम के पास 1914 बिजली संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें गुरुग्राम शहर में 1319 शिकायतें और मानेसर की 595 शिकायतें शामिल हैं।
बारिश के दौरान बिजली संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें कादीपुर सबडिविजन में दर्ज की गई। इस इलाके में सोमवार को 612 शिकायतें दर्ज की गईं। कादीपुर सबडिविजन में स्मार्ट ग्रिड के तहत 11 केवी केबल अंडरग्राउंड किए जाने का कार्य पूरा नहीं किया गया है। केबल अंडर ग्राउंड होने से बारिश में बिजली के तारों पर पेड़ और डालियां गिरने से होने वाली बिजली कटौती की संभावनाएं नहीं रहती है। शहर के बाकी हिस्सों मेें स्मार्ट ग्रिड का काम हो चुका है। कादीपुर सबडिविजन में सोमवार की बारिश के बाद कई जगह फॉल्ट के कारण लंबे समय तक बिजली नहीं थी। सेक्टर 37 सी में इंपीरिया एस्फेरा और नाइनेक्स सोसाइटियों में सोसाइटी के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में गड़बड़ी के कारण लंबे समय तक बिजली नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखनगर सबडिविजन में बारिश के बाद 296 शिकायतें दर्ज की गईं। न्यू पालम विहार में 219 शिकायतें दर्ज की गईं। इस इलाके में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा लोड के कारण शिकायतें आती रही हैं। न्यू पालम विहार सघन आबादी वाला इलाका है और यहां से बिजली निगम को काफी शिकायतें मिलती हैं। इसी तरह न्यू कॉलोनी सबडिविजन से 217 शिकायतें बिजली निगम को मिली हैं। अकेले सोमवार को सेक्टर 37 सबडिविजन में 137 शिकायतें आई हैं। सेक्टर 5 से 68, पटौदी से 46 और बोहड़कला से 68 शिकायतें बिजली निगम के शिकायत केंद्र में एक दिन में दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें