शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की भेजी रिपोर्ट, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार
रेनू कुमारी
गुरुग्राम।
शिक्षा विभाग की योजना सिरे चढ़ी तो जिले के 19 गांवों के छात्रों को 11वीं और 12वीं में पढ़ने के लिए दूसरे स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा विभाग
19 हाई व मीडिल स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड करने जा रहा है। इससे छात्राओं को पढ़ाई करने में आसानी होगी।
प्रदेश सरकार स्कूलों में शिक्षा सुधार के लिए कदम उठा रही है, जिससे बच्चों को गुणात्मक शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही छात्रों को घर के पास स्कूल उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम कर रही है। शिक्षा निदेशालय ने ऐसे स्कूलों की सूची विभाग से मांगी थी जोकि अपग्रेड करने के लिए उपयुक्त हो। जिला शिक्षा विभाग ने चारों बीईओ से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इसी आधार पर ऐसे स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन ने बताया कि 19 स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि यह स्कूल सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड होने के लिए उपयुक्त है। डीईओ ने बताया कि सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठा रही है।
स्कूलों की सूची
जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में तब्दील किया जाएगा। इसमें जीएमएस सेक्टर-14, जीएमएस सेक्टर-9, जीएमएस धर्मपुर, चौमा खेड़ा, जीएमएस शिवाजी नगर, जीएमएस तिगरा, जीएमएस घाटा, जीएचएस चंदू, जीएमएस न्यू कॉलोनी, जीएमएस नाहरपुर रूपा, जीएमएस फाजिलपुर झाडसा, जीएचएस कालीवास, जीएचएस,जोड़ी, जीएमएस सुल्तानपुर, जीएचएस गढ़ी वजीरपुर, जीएमएस सचौली व जीएमएस नया गांव शामिल है।