फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिवाजी नगर में 1810 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

विज्ञापन
एचएसपीसीबी की टीम ने आवासीय क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान, एक उल्लंघनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई।
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एचएसपीसीबी की टीम ने चलाया अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), गुरुग्राम रीजन (नॉर्थ) द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान शिवाजी नगर के रिहायशी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के अवैध उपयोग, भंडारण और वितरण पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। इस दौरान टीम ने 1810 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की।
अभियान के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर, एईई कामेश, एईई विशाल, साइंटिस्ट-बी अर्जू, एईई आशीष गहलावत और जेईई राघवेंद्र की टीम ने विभिन्न दुकानों, विक्रेताओं और भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया। एचएसपीसीबी गुरुग्राम (उत्तर) की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर ने बताया कि शिवाजी नगर स्थित मकान नंबर 215ए/16 में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का भंडारण पाया गया। टीम ने मौके से कुल 1810 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री को पर्यावरण अनुकूल निपटान के लिए एम/एस जेबीएम एनवायरो वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, ताजपुर, मुरथल, सोनीपत भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें