गुरुग्राम। जिला के धनवापुर रोड स्थित स्टेट अजीत स्टेडियम में रविवार को 9वीं नेशनल ब्लाइंड एंड डेफ जूडो चैंपियनशिप के लिए हरियाणा राज्य की टीम का चयन किया गया। टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया।
जूडो कोच महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया के तहत जूनियर वर्ग में 45 किलो भारवर्ग में गुरुग्राम से नितिन, 55 किलो भारवर्ग में गुरुग्राम के जयकिशन और महताब आलम, 66 किलो भारवर्ग में दीपक कुमार व दीपक सैनी का चयन, 66 प्लस किलो भारवर्ग में रोहतक के निखिल और गुरुग्राम के पंकज ने टीम में जगह बनाई।
सीनियर वर्ग के तहत 60 किलो भारवर्ग में पानीपत से रोहित, गुरुग्राम से चंदन, 66 किलो भारवर्ग में धर्मपाल और सोनीपत से धर्म सिंह का चयन, 73 किलो भारवर्ग में झज्जर से भूप सिंह, गुरुग्राम से अंकित पटेल का चयन, 81 किलो भारवर्ग में रोहतक से मोनू, 90 किलो भारवर्ग में हिसार से सुनील और 100 किलो भारवर्ग में झज्जर से रमेश का चयन हरियाणा राज्य की टीम में हुआ है। वहीं, महिला सीनियर वर्ग के तहत भिवानी से कुसुम, 63 किलो भारवर्ग में भिवानी से आस्था का चयन हरियाणा टीम में हुआ है।
कोच ने बताया कि हरियाणा की चयनित टीम आगामी 18 से 22 मार्च को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली नेशनल ब्लाइंड एंड डेफ जूडो चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें भी खेलेंगी। खिलाडिय़ों के ट्रायल के दौरान जिला खेल अधिकारी परसराम, बंसीलाल, जूडो कोच जयसिंह, जूडो कोच मोनू, बंसीलाल, रमेश कुमार व अजय रत्न मौजूद रहे।