फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रतन गार्डन में युवक से 18 ग्राम सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रतन गार्डन इलाके में घर के पास टहल रहे युवक से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश 18 ग्राम की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना आठ अगस्त की रात करीब 8:13 बजे की है। पीड़ित आयुष वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गेट नंबर-दो के पास टहल रहे थे। तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उनकी गर्दन पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली। दोनों नीले-काले रंग की बजाज पल्सर जैसी मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें