गुरुग्राम। मानेसर के नाहरपुर कासन गांव में एक मकान से सात मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना सात अगस्त की देर रात की है। आकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अमित कुमार राय के साथ राहुल यादव के मकान में किराए पर रहता है। रात करीब दो से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोर कमरे में घुसे और उनके समेत अन्य साथियों के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। पड़ोस के एक मकान में भी मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली। शिकायत पर मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो