फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे 18 मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
23 से 27 नवंबर तक जींद में आयोजित होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के 18 मुक्केबाज अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। गुरुग्राम बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से लक्ष्मण विहार स्थित गुरुग्राम बॉक्सिंग एंड स्पोर्ट्स अकादमी में जिला एलीट पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश की। प्रतियोगिता के बाद 10 पुरुष और आठ महिला मुक्केबाजों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

चयन प्रक्रिया से पहले खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई और उनका वजन मापा गया। इसके बाद विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले कराए गए। चयनित खिलाड़ी 23 से 27 नवंबर तक जींद के घासो खुर्द स्थित आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होने वाली सातवीं एलीट पुरुष हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में जीशान (50-55 किलोग्राम), मनोज (55-60 किलोग्राम), करण (60-65 किलोग्राम), सचिन दलाल (65-70 किलोग्राम), ध्रुव पाराशर (70-75 किलोग्राम), अभिमन्यु (75-80 किलोग्राम), जतिन यादव (80-85 किलोग्राम), सुशांत (85-90 किलोग्राम) और ईशांक कटारिया (90 किलोग्राम से अधिक) का चयन हुआ है।
विज्ञापन


महिला वर्ग में विशेष (45-48 किलोग्राम), कशिश (48-51 किलोग्राम), रिंकी (51-54 किलोग्राम), कनिष्का मान (54-57 किलोग्राम), मानसी राघव (57-60 किलोग्राम), कोमल (65-70 किलोग्राम) और प्रिया राघव (75-80 किलोग्राम) ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें