गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सेक्टर-107 स्थित एम3एम वुडशायर सोसाइटी में शनिवार को एक विशेष संपत्ति कर शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 18 निवासियों ने भाग लिया। इनमें से 11 लोगों ने मौके पर ही अपना संपत्ति कर जमा कराया, जिससे 72,000 रुपये का संग्रह हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य निवासियों को संपत्ति कर से संबंधित मामलों का समाधान प्रदान करना था। साथ ही संपत्ति कर से जुड़ी आवश्यक जानकारी और सहायता भी देना था। ब्यूरो