गुरुग्राम। जिला आयुष विभाग ने शनिवार को स्वस्थ जीवनशैली और योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए, जो 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इनका उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और महिलाओं को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। जिला आयुष अधिकारी मंजू बांगड़ ने बताया कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य लोगों को निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर जोर दिया। बांगड़ ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग और प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियां उपयोगी हैं। सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के तहत ये कार्यक्रम भीमखेड़ी, फाजिलपुर, सरीता की आंगनबाड़ी, खांडसा और जटौली मंडी में हुए। वहीं, सोहना के निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज में वीर गाथा एवं सैन्य सम्मान पर एक कार्यक्रम हुआ। संवाद