फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नाथूपुर में जल्द दूर होगी पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाथूपुर में जल्द दूर होगी पानी की समस्या
विज्ञापन

-सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बनाया जाएगा बूस्टिंग स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। नए गुरुग्राम स्थित गांव नाथूपुर में जल्द ही पानी सप्लाई की समस्या दूर हो जाएगी। नगर निगम की ओर से गांव में पूरा पानी सप्लाई करने के लिए एक करोड़ की लागत से सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास नया बुस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

साइबर हब के नजदीक होने के बाद भी गांव नाथूपुर में घरों में पूरा पानी सप्लाई नहीं हो पाता है। गांव में हर दिन पीने के पानी की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों को टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। पानी की मांग को लेकर दो माह पहले ग्रामीणों ने हाईवे पर भी जाम लगाया गया था, लेकिन निगम अधिकारियों ने उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। निगम के कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत का कहना है कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए निगम ने नया बुस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। जिसके बाद गांव में पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी। एक करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन में दो पानी के बड़े टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें