फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करते दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा करते दबोचे
विज्ञापन

गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हंगामा करते पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ढाणी चौक वजीराबाद में ऑटो को बीच सड़क पर खड़ा कर हंगामा करने पर वजीराबाद निवासी सोहन लाल शर्मा, इंद्रा कॉलोनी नंबर-2 निवासी रवि तथा राज कुमार के रूप में हुई। डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस ने ब्रिस्टल चौक के पास हंगामा करते फिरोजपुर पंजाब निवासी गुरुहर साह तथा राहुल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------------
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत
गुरुग्राम। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से भैंस की मौत होने का मामला बजघेड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत मं निहाल कॉलोनी निवासी इंद्रपाल ने कहा कि 20 जुलाई को वह अपनी भैंस को पानी पिलाने खेड़ा मंदिर द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास बने तालाब पर ले गया था। जब भैंस को लेकर वापस लौट रहा था तो नियो स्कवायर बिल्डिंग के पास टूटी पड़ी 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में उनकी भैंस आ गई। यह तार बिजली निगम के कर्मचारियों ने खंभे से बांधी हुई थी। इस घटना में उनकी भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने जेई व लाइनमैन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
गुरुग्राम। खुशबू चौक के पास दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मांडी दिल्ली निवासी देवीदास ने कहा कि वह अपने ट्रेक्टर से फरीदाबाद रोड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनका दोस्त सूरज उर्फ रिंकू भी उनके साथ था। इस दौरान एक गाड़ी ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिसमें रिंकू की मौत हो गई जबकि वह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------
अवैध शराब सहित पकड़ा
गुरुग्राम। अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को सेक्टर-18 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि राजीबानीपुर सिकंदराबाद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी दीपक कुमार एमडीआई चौक के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस पर पुलस ने उसे मौके से काबू किया। आरोपी के कब्जे से शराब बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-------
1.100 किलो गांजा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने 1.100 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। सेक्टर-10 थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव हयातपुर के पास एक व्यक्ति गांजे के साथ मौजूद है। जिसे पुलिस ने काबू किया। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी सन्नी कुमार शाह के रूप में हुई। जांच में आरोपी से 1.100 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी यह गांजा बेचने के लिए लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------पवन सेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें