संवाद न्यूज एजेंसी
गुड़गांव। जिले में बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 76 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से हर गुजरते दिन के साथ मरीजों की संख्या भी तेजी से घट रही है।
विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि कुछ दिनों बाद स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में अब सिर्फ 269 रह गई है। इनमें से 264 कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि पांच मरीजों के अंदर संक्रमण का खतरा अधिक होने के चलते विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शहर में कोरोना की संक्रमण दर 1.37 फीसदी पहुंच गई है।