मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने पानी के बोरवेल पर की छापेमारी
- बिजली चोरी के साथ अवैध रूप से चलाए जा रहे थे आरओ प्लांट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सोमवार को गुर्जर की ढाणी नजदीक सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के पास अवैध रूप से चल रहे पानी के बोरवेल को सील किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के साथ बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी भी पकड़ी गई।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी इन्द्रजीत यादव के अनुसार ट्यूबवैल मालिक बिजली ट्रांसफार्मर से तार लगाकर बिजली चोरी करता पकड़ा गया। टीम को सूचना मिली थी कि सोहना ढाणी रोड पर गुर्जर की ढाणी जो ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी के साथ एक खेती के ट्यूबवैल से पानी का टैंकर भरकर बेचने का कार्य करता है। वही पाइप बिछाकर घर पर लगाए गए आरओ प्लांट से पानी सप्लाई भी की जा रही है। उसके अलावा ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी भी की जा रही थी। ट्यूबवैल मालिक ने ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली के तार मोटर तक लगाए हुए थे।
बिजली विभाग के अधिकारी जेई सतीश कुमार का कहना है बिजली चोरी की जा रही थी। लोड के अनुसार जुर्माना किया जाएगा। वही सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार बताया बोरवेल को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही 25 हजार रुपए का पानी के टैंकर पर जुर्माना भी लगाया गया है। भोंडसी थाो में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।