फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देशभर में 28.70 करोड़ की ठगी करने वाले 17 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ 8392 शिकायतें व 489 केस हैं दर्ज, मोबाइल व सिम की जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छानबीन के दौरान खुलासा हुआ है कि इनके खिलाफ पूरे देश में 8392 शिकायतें और 489 केस दर्ज हैं। आरोपियों ने इन वारदातों को अंजाम देकर 28.70 करोड़ रुपये ठगे हैं। इनके कब्जे से 25 हजार रुपये, 18 मोबाइल, 11 सिमकार्ड और चेक बुक बरामद की गई है। मोबाइल व सिम की जांच इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से कराई गई तो ठगी की इन वारदात का खुलासा हुआ ।


एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दिवान की अगुवाई में काम करते हुए साइबर थानों की टीम ने पिछले दिनों इन 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी अश्लील फोन कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया पर रिश्तेदार बताकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान रहमानी गांव चकरपुर, पंकज कुमार निवासी गांव बांसुड़ा, गुरुग्राम, शुभांग चतुर्वेदी निवासी गांव भोंडसी, गुरुग्राम, विकास, सन्नी, नीतीश निवासी जोहर नवादा, प्रफुल्ल निवासी जोशवाली नवादा, छोटू कुमार निवासी शेखपुर सराय, शेखपुर व अमन कुमार निवासी गांव मथुरापुर, चंपारण (बिहार), देव कुमार निवासी गिरी मार्केट लोनी, गाजियाबाद, मलूक चंद निवासी गांव बनैल, बुलंदशहर व विजय निवासी प्रकाशना, देवरिया, भरत सिंह निवासी गांव सेना, झांसी, कौशल निवासी गांव बौथ, इटावा (उत्तर-प्रदेश), अल्ताफ व जुनैद निवासी टेकडा जिला अलवर (राजस्थान), प्रदीप मलिक निवासी आवली, सोनीपत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए 18 मोबाइल और 11 सिमकार्ड की इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) से जांच कराई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने देशभर में 28.70 करोड़ रुपये की ठगी की है। जिसके संबंध में पीड़ितों की ओर से 8392 शिकायतें की गईं, जबकि 489 अभियोग दर्ज किए गए। इनमें 65 मामले हरियाणा में दर्ज हैं। गुरुग्राम के साइबर थानों में कुल 11 मामले अंकित हैं। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें