फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिंक भेजकर खाते से निकाले 1.67 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने इंडिया पोस्ट कस्टमर सपोर्ट का कर्मचारी बनकर की कॉल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग नंबर का लिंक भेजकर एक महिला के बैंक खाते से 1.67 लाख रुपये निकालकर ठगी को अंजाम दिया है। जालसाज ने इंडिया पोस्ट कस्टमर सपोर्ट का कर्मचारी बनकर पीड़िता को कॉल करके संपर्क किया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में प्राथमिकी दर्ज की है।
कैलेडियम सोसाइटी, सेक्टर-109 निवासी विद्या एच सुहास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मैसूर से मिठाइयां मंगवाई थीं जोकि 15 दिसंबर को उनके पते पर भेजी गई थीं। विक्रेता ने विद्या को स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग नंबर भेजा था। 19 दिसंबर को जब विद्या ने गूगल पर स्पीड पोस्ट का स्टेटस ट्रैक किया तो उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को इंडिया पोस्ट कस्टमर सपोर्ट का कर्मचारी बनाया। कॉल करने वाले ने कहा कि व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल भेजी है। ऑर्डर का स्टेटस ट्रैक करने के लिए एपीके फाइल मोबाइल में डाउनलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल पर बात करने वाले जालसाज ने विद्या को बताया कि पार्सल पर गलत पिन कोड लिखा होने के कारण पार्सल वापस कर दिया जाएगा। ऐसे में विद्या ने एपीके फाइल को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद जालसाज ने 2 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इंटरनेट बैंकिंग से 2 रुपये का भुगतान करते ही विद्या का मोबाइल हैक हो गया और विद्या की एफडी से 1,55,333 रुपये उसके एसबीआई बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाज ने एसबीआई बैंक खाते से 1.67 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें