फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से लड़की बैठने के बाद हुई गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के ध्यानार्थ
विज्ञापन

हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से लड़की ट्रेन में बैठने के बाद हुई गायब
- दसवीं कक्षा की छात्रा रेल से गढ़ी हरसरू स्कूल में पढ़ने गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। हेलीमंडी रेलवे स्टेशन से एक लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। बलिया (यूपी) के गांव चिड़वड़ा निवासी एक व्यक्ति ने जटौला रेलवे स्टेशन के हेलीमंडी जीआरपी को लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने की शिकायत दी है। जिस पर जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने जीआरपी को बताया कि मेरी लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है। वह गत 16 जुलाई को जटौला रेलवे स्टेशन से रेल में बैठकर गढ़ी हरसरू गई थी, लेकिन वह इस स्टेशन पर नहीं उतरी और न ही स्कूल में पहुंची। उन्होंने शक जताया है कि उसकी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। जीआरपी ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी हेलीमंडी चौकी इंचार्ज परमानंद का कहना है कि पीड़ित के बयान पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें