फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिंक पर क्लिक कराकर खाते से निकाले 1.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ने क्रेडिट कार्ड पर ओवरड्राफ्ट स्कीम बताकर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने क्रेडिट कार्ड पर ओवरड्राफ्ट स्कीम बताकर एक युवक के बैंक खाते से 1,60,734 रुपये निकाल लिए। जालसाज ने पीड़ितों को विश्वास में लेकर लिंक भेजकर उस पर क्लिक करवा लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महादेव नगर, साढ़राणा रोड निवासी अफसर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जनवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ओवरड्राफ्ट स्कीम के बारे में बताया। इसके बाद अफसर अली को एक लिंक भेजकर खोलने के लिए कहा। जैसे ही अफसर अली ने लिंक को खोला व 60 रुपये ट्रांसफर किए। 2 जनवरी को अफसर अली के क्रेडिट कार्ड से 1,60,734 रुपये कट गए। पीड़ित अफसर अली ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने व जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें