फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दमदमा झील में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ आया था छात्र, अग्निशमन विभाग ने निकाला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना की दमदमा झील में शुक्रवार सुबह नहाने गए 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक बादशाहपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 12 फुट गहरे पानी से शव को बाहर निकाला।

आशुतोष अपने दो सहपाठी दोस्तों जतीन और शशीकांत के साथ झील पर आया था। तीनों दोस्त झील में स्नान करने के लिए पानी में उतरे थे। जतीन और शशीकांत किनारे पर ही थे, लेकिन आशुतोष गहरे पानी की ओर जाने लगा। जतीन ने उसे रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं रुका और डूबने लगा। शशीकांत ने मदद के लिए अपना गमछा फेंका, लेकिन आशुतोष गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया और 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव अभियान और पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने 30 मिनट तक बचाव कार्य किया। इसके बाद आशुतोष का शव झील के 12 फुट गहरे पानी से निकाला जा सका। आशुतोष करीब डेढ़ घंटे तक पानी में रहा। सोहना सदर थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें