फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिन में 16 फीसदी में मिला संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
8 दिन में 16 फीसदी में मिला संक्रमण
विज्ञापन

गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के लिहाज से जिले के लिए नवंबर के शुरुआती 8 दिन बेहद खराब रहे हैं। इस दौरान रोज आने वाले नए मरीजों का रिकॉर्ड टूटा तो एक सप्ताह में सबसे ज्यादा संक्रमित भी सामने आए। इससे पहले तक जिले में एक दिन में आने वाले मरीजों की संख्या 500 तक भी नहीं पहुंची थी। नवंबर में हुई कुल जांच में से 16 फीसदी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दौरान 15 मरीजों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिछले 8 दिन में जिले में 28,095 लोगों की कोविड जांच की गई। इनमें से रिकॉर्ड 4774 लोग संक्रमित पाए गए। अब तो रोज हो रही जांच में 20 फीसदी से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। 31 अक्तूबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 498 कोरोना मरीज आए थे। नवंबर के पहले ही दिन रिकॉर्ड 529 मरीज आए। इसके बाद तो एक दिन में आने वाले सर्वाधिक मरीजों का रिकॉर्ड कई बार टूटता रहा। रविवार को अब तक के सर्वाधिक 964 मरीज सामने आए।
विज्ञापन

1 से 8 नवंबर के बीच कोरोना की स्थिति
तिथि कुल नए मरीज स्वस्थ घोषित जांच मौत
01 नवंबर 529 342 2503 02
02 नवंबर 398 305 3338 01
03 नवंबर 460 416 3035 01
04 नवंबर 611 342 3310 03
05 नवंबर 555 405 4021 03
06 नवंबर 704 395 4158 02
07 नवंबर 523 451 3722 01
08 नवंबर 964 412 4008 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें