फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटाखों की चपेट में आकर 16 लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली के जश्न के दौरान शहर में पटाखों की चपेट में आकर 16 लोग झुलस गए। ये सभी घायल सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचे। झुलसे हुए लोगों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन



एक व्यक्ति का इलाज नागरिक अस्पताल में अभी भी चल रहा है, जबकि बाकी 11 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, झुलसे हुए अधिकतर लोग 15 से 35 वर्ष की उम्र के हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर घायलों को चेहरे, हाथों और छाती पर जलने के घाव हुए हैं। नागरिक अस्पताल में पहले से ही दिवाली को देखते हुए छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया था। साथ ही अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया हुआ है, जिससे घायलों को समय रहते इलाज मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पटाखे जलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें