फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बुधवार को कोरोना के 16 नए मरीज सामने आए। जो कि आठ महीने बाद सबसे कम संख्या है। इससे पहले 24 मई को न्यूनतम 13 कोरोना मरीज आए थे। वहीं 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। कोरोना से मौत का आकड़ा 351 हो गया है।
विज्ञापन

नए मरीजों के साथ अब जिले में कुल 411 सक्रिय मरीज बचे हैं। जिनमें से 369 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। साथ ही 39 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। तीन कोरोना मरीज जिले के कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं। 24 घंटों के भीतर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 2327 जांच की गई। जिनमें से 2064 जांच आरटी-पीसीआर के माध्यम से हुई वहीं 263 जांच एंटीजन किट के माध्यम से की गई। हालांकि अभी तक 1239 कोरोना जांच का परिणाम आना बाकी है। जिले में अब तक 57888 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 57126 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें