फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 2 मरीजों की मौत, 16 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति में तेजी से सुधार दर्ज किया जा रहा है लेकिन मरीजों की मौत का क्रम अभी भी जारी है। इसी क्रम में रविवार को भी 2 संक्रमितों की मौत हुई और 16 नए मरीज आए। वहीं, 19 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 659 पर आ गया है। इसमें से 1 लाख 79 हजार 627 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण के चलते जिले में 896 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या कम होकर महज 136 रह गई है। इसमें से 127 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि अब महज 9 मरीजों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को जिले में 4029 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए।
सीएमओ के निर्देश के बाद बढ़ी एंटीजन जांच
सीएमओ के निर्देश के बाद जिले में अब रैपिड एंटीजन की जांच की संख्या काफी बढ़ा दी गई है। पहले जहां रोजाना औसतन 1 हजार से भी कम जांच होती थी, वहीं अब 1100 से ज्यादा लोगों की रोजाना एंटीजन जांच की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में 1168 लोगों ने एंटीजन जांच के लिए नमूने दिए। इससे पहले शनिवार को भी 961 लोगों की एंटीजन जांच की गई थी। मालूम हो कि रैपिड एंटीजन जांच का परिणाम 5 मिनट में ही मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें