फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 16 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने देशभर में 71.15 करोड़ रुपये की ठगी को दिया अंजाम
विज्ञापन

- ठगी की 6103 शिकायतों का गुरुग्राम पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में लोगों से ठगी करने वाले 16 आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 71.15 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। इसका खुलासा इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) से आई रिपोर्ट में हुआ। आरोपियों के खिलाफ देशभर में 6,103 शिकायतें दर्ज मिली हैं। जालसाजों के खिलाफ देशभर में 253 मामले दर्ज हैं। हरियाणा में 13 मामले दर्ज हैं, इनमें तीन मामले गुरुग्राम के साइबर थानों में दर्ज हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर थाना पूर्व के अनुसंधान अधिकारी एएसआई करण ने आरोपी दीपांशु व चांद शाह को गिरफ्तार किया। साइबर थाना पूर्व में अनुसंधान अधिकारी एएसआई शिव ने धीरज जोशी, प्रणव, आशीष, साहिल, कमलेश शर्मा, वासुदेव उर्फ वासु शर्मा, छोगाराम व गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया। थाना साइबर पूर्व के अनुसंधान अधिकारी मुख्य सिपाही वीरेंद्र ने रोहतास सैनी, कार्तिक सैनी, विनोद कुमार, सोनू कुमार व दुर्गेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस टीमों ने सात मोबाइल फोन जब्त किए। सभी मोबाइल फोन की जांच करने के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर खुलासा हुआ कि आरोपियों ने देशभर में लगभग 71.15 करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट और निवेश का देते थे झांसा

ठगी की वारदातों के आरोपी लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर ठगी करते थे। ग्रुप में जोड़कर ज्यादा मुनाफा का प्रलोभन देकर लोगों से निवेश कराते और उनसे रुपयों की ठगी करते थे। इसके अलावा जालसाज लोगों को फेडेक्स यानी फर्जी अधिकारी बनकर डराते और फिर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और कुछ बैंक खातों के रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें