साइंस कैंप में फिंगरप्रिंट तकनीक की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केआईआईटी कॉलेज में चल रहे साइंस कैंप में शनिवार को 11वीं और 12वीं क्लास के विद्यार्थियों को साइंस की लेटेस्ट जानकारी दी गई। कैंप में सरकारी और निजी स्कूलों के 150 छात्र हिस्सा ले रहे।
इस मौके पर डॉ. कनूदीप कौर, फॉरेंसिक साइंस लैब,चंडीगढ़ ने छात्रों को इस तकनीक की बारीकियों से अवगत कराया, उन्होंने कहा की फिंगरप्रिंट को कैप्चर करने के लिए खास तरीके के बायोमेट्रिक स्कैनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैपेसिटिव, स्वीप और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। कैपेसिटिव स्कैनर सबसे ज्यादा किफायती स्कैनर माना जाता है। उन्होंने बताया की दो अलग व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट एक जैसे नहीं हो सकते हैं। यहां तक कि जुड़वा बच्चों की उंगलियों के निशान भी एक जैसे नहीं होते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने ऐसा पाया है कि एक ही परिवार के सदस्यों के उंगलियों के निशान के पैटर्न में कुछ हद तक समानता जरूर होती है।