फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 151 और संक्रमित, 283 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। राहत की बात यह भी है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान मृतकों की संख्या में भी खासी कमी देखने को मिली है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कोरोना के 151 नए मरीज मिले, जबकि 283 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। माह में शनिवार पहला दिन रहा, जब किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। इसी के साथ जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 55638 पर पहुंच गया है, जिसमें से 53713 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब जिले में उपचाराधीन कुल मरीजों में से सक्रिय मरीजों की संख्या महज 1586 रह गई है। इसमें भी 1425 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि महज 160 संक्रमितों का ही अब विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पिछले करीब एक माह में कोरोना के मामलों में जिले की सूरत ही बदल गई। एक माह पहले तक जिले में 5 हजार से भी ज्यादा सक्रिय मरीज थे जबकि अस्पतालों में भी 400 से ज्यादा संक्रमितों का इलाज चल रहा था।
कोविड अस्पताल में उपचाराधीन महज 11 मरीज
एक माह पहले तक जिले के कोविड अस्पतालों में 60 मरीज उपचाराधीन थे जबकि अब यह संख्या कम होकर महज 11 रह गई है। वहीं, 146 मरीजों का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 4 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। पिछले एक माह के दौरान जिले में रिकॉर्ड संख्या में कोविड जांच की गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी 6344 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 6003 लोगों की आरटी-पीसीआर व 341 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इसी के साथ जिले में कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 615273 हो गई है। शनिवार को जिले में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद कुल कोरोना मृतकों की संख्या 339 पर सीमित रही। इसमें से 262 मरीज पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें